{"_id":"5bd4ba89bdec22696469b3c7","slug":"151540668041-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइकें भिड़ीं, एक की मौत
बिन हेलमेट चला रहे थे बाइक, हाईवे पर रूहेलखंड अस्पताल के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। नेशनल हाईवे पर रूहेलखंड अस्पताल के पास शुक्रवार रात बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक के घायल को परिजन किसी प्राइवेट अस्पताल में लिए गए। करवाचौथ से एक दिन पहले पति की मौत पर रो-रोकर पत्नी का बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
क्षेत्र के गांव बंथरा निवासी 32 वर्षीय लोकेश सिंह शुक्रवार रात करीब आठ बजे तिलहर से अपने गांव को लौट रहे थे। हाईवे पर वह जैसे ही रूहेलखंड अस्पताल के सामने पहुंचे, तभी अस्पताल के अंदर से बाइक से निकल रहे युवक ने लोकेश की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह मय बाइक सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। हादसे में दूसरी बाइक का युवक भी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल लोकेश को वहीं रूहेलखंड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। लगभग एक घंटे बाद लोकेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक के घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाइक से गिरकर युवक ने तोड़ा दम
बंडा। बाइक गिरने से गंभीर रूप से घायल युवक की पीलीभीत ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
शाहजहांपुर की सीमा स्थित पीलीभीत के गांव सिकराहना निवासी 25 वर्षीय रामसेवक शनिवार को रसोई गैस का कनेक्शन कराने के लिए गांव कसगंजा जा रहा था। रास्ते में मुरली खेड़ा गुरुद्वारे के पास उसकी बाइक की चैन उतर कर पहिए में फंस गई और बाइक पलट गई। इससे रामसेवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच सूचना पाकर पहुंचे परिवार के लोग रामसेवक को इलाज के लिए पीलीभीत ले गए। पीलीभीत जाते समय गांव घुघचहाई के पास रामसेवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर घर लौट आए।