फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   टेंपो की चपेट में आए बाइक सवार दंपति, पति की मौत

टेंपो की चपेट में आए बाइक सवार दंपति, पति की मौत

Mon, 07 Aug 2017 06:19 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
टेंपो की चपेट में आए बाइक सवार दंपति, पति की मौत
शाहजहांपुर/ निगोही। निगोही क्षेत्र में गुरगवां गांव के पास सोमवार दोपहर टेंपो की चपेट में आए बाइक सवार दंपति घायल हो गए। उन्हें विधायक रोशनलाल ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी की हालत खतरे से बाहर है। वह पति के साथ भाई को राखी बांधने मायके जा रहीं थीं।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव कुर्रिया कलां निवासी 55 वर्षीय चंद्रपाल पत्नी रेखा को लेकर रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल निगोही क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी जा रहे थे। उनकी पत्नी को अपने भाई के राखी बांधनी थी। दोपहर लगभग 12 बजे बाइक गुरगवां गांव के पास पहुंची, तभी निगोही की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों लोग बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। चालक मय टेंपो भाग गया। इसी बीच निगोही की ओर से भाजपा विधायक रोशनलाल आ गए। उन्होंने दोनों घायलों को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां डॉक्टर ने चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी रेखा की हालत ठीक है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed