फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सात सूत्री मांगों को लेकर उरमू का प्रदर्शन, ज्ञापन दिया

सात सूत्री मांगों को लेकर उरमू का प्रदर्शन, ज्ञापन दिया

Mon, 29 Apr 2019 06:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
सात सूत्री मांगों को लेकर उरमू का प्रदर्शन, ज्ञापन दिया
शाहजहांपुर। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (उरमू) ने शनिवार को रेल कर्मचारियों की सात सूत्री मांगों को लेकर रेलवे स्टेशन पर धरना दिया। बाद में डीआरएम के नाम ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार को सौंपा। चेतावनी दी है कि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उरमू के केंद्रीय मंत्री बीसी शर्मा, मंडलीय मंत्री शलभ सिंह के आह्वान पर रेल कर्मचारी प्लेटफार्म नंबर एक स्थित स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के सामने जमा हुए। शाखा सचिव राजीव शर्मा के नेतृत्व में धरना दिया। उरमू लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली, गेट मैनों से ड्यूटी का समय निर्धारित करने, रेल कर्मचारियों को उनके मूल स्टेशन पर प्रोन्नति का लाभ और रेलवे कॉलोनी आवासों की दशा सुधारने समेत सात सूत्रीय मांग कर रहा है। शनिवार को प्रदर्शन में रामचंद्र, राकेश कुमार, अंतिम शर्मा, राजीव शर्मा, अनिल कुमार कौशल, नरेश कुमार, राम सिंह, सर्वेश कुमार, यूसुफ शाह, सुरेश कुमार, हिमांशु, अजीत, सुनील, खुर्शीद आलम आदि रेल कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed