फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एमएलसी ने रोजा मिल के सिक्योरिटी गार्ड को पीटा

एमएलसी ने रोजा मिल के सिक्योरिटी गार्ड को पीटा

Mon, 22 Apr 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
एमएलसी ने रोजा मिल के सिक्योरिटी गार्ड को पीटा
भावलखेड़ा(शाहजहांपुर)। सपा एमएलसी संजय मिश्रा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने रौसर कोठी मोड़ के पास रोजा चीनी मिल के गार्ड राजेश तिवारी को पीट दिया। गार्ड का आरोप है कि एमएलसी ने उसे चार-पांच थप्पड़ मारे और मुंह में डंडा घुसेड़न की धमकी दी। हालांकि, एमएलसी ने मारपीट की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने गार्ड को सिर्फ समझाया था। वह अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं कर रहा था। ऐसे में मिल के पास भारी जाम लगा हुआ था। मिल ने यहां गार्ड की तैनाती इसी लिए की है ताकि जाम की समस्या पैदा न हो।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन के गांव रौसर कोठी का रहने वाला राजेश तिवारी रोजा चीनी मिल में सिक्योरिटी गार्ड है। शनिवार रात एमएलसी संजय मिश्रा अपनी गाड़ी से धनियापुर स्थित अपने घर जा रहे थे। यहां रौसर कोठी मोड़ पर गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े होने से काफी जाम लगा हुआ था। राजेश का कहना है कि वह जाम खुलवाने के लिए ट्रैक्ट-टॉलियों को व्यवस्थित ढंग से खड़ी करा रहा था। इसी दौरान एमएलसी संजय मिश्रा वहां पहुंच गए। उन्होंने राजेश तिवारी को बुलाया और जाम को लेकर गालियां देने लगे। इस पर एमएलसी और गार्ड के बीच तकरार हो गई। आरोप है कि संजय मिश्रा ने गार्ड राजेश तिवारी को चार-पांच थप्पड़ जड़ दिए। हंगामा होने पर यहां काफी भीड़ जमा हो गई। मिल का स्टाफ भी लामबंद होने लगा। इस दौरान मौका पाकर एमएलसी संजय मिश्रा वहां से निकल लिए। हालांकि, गार्ड की ओर से इस मामले में कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। रविवार को गार्ड का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह एमएलसी पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगा रहा है। एसओ आरसी मिशन जयशंकर तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। गार्ड की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को कोई तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गार्ड राजेश तिवारी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर न दिए जाने की बात पर कहा कि वह एमएलसी का कैसे मुकाबला कर सकता है। उसका कहना है कि वह डरा हुआ है। डर की वजह से ही उसने तहरीर नहीं दी है। राजेश का कहना है कि वह मामूली सिक्योरिटी गार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। रोजा शुगर मिल ने गार्ड राजेश तिवारी की ड्यूटी सिर्फ इसलिए लगाई है ताकि आस-पास बेतरतीब वाहनों से जाम न लगे। गार्ड अपना काम ठीक से नहीं कर रहा था। पास में ही गार्ड की एक दुकान है। वह दुकान पर बैठा रहता है। शनिवार रात भी यहां जाम लगा था तो मैनें गार्ड को बुलाकर सिर्फ इतना कह दिया कि वह अपना काम ठीक से करे। जाम से लोगों को परेशानी होती है। अगर वह काम ठीक से नहीं करेगा तो उसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी। मारपीट की बात पूरी तरह गलत है।
संजय मिश्रा, एमएलसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed