फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क जाम करने में 278 लोगों पर रिपोर्ट

सड़क जाम करने में 278 लोगों पर रिपोर्ट

Tue, 12 Mar 2019 05:46 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
सड़क जाम करने में 278 लोगों पर रिपोर्ट
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां के गांव बुझिया में कंचन और उसके पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद कंचन के मायके पक्ष की ओर से बंडा में पूरनपुर रोड पर चक्का जाम किए जाने के मामले में पुलिस ने 28 लोगों को नामजद और लगभग 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बंडा के थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 10 मार्च को वह एसआई राजवीर सिंह, संतोष कुमार, सिपाही अरविंद कुमार सहित कई सिपाहियों को लेकर गांव बिराहिमपुर में जाम लगने की सूचना पर निकले थे। मौके पर पहुंचने पर धीरेश कुमार, सरोज कुमार, वीके, धीरेश के मामा, पिता दाताराम, सुधीर, धीरेश के रिश्तेदार और परिवार के लोगों के साथ गांव के सतीशचंद्र, पवन कुमार, हरिप्रसाद, राजेश कुमार, मुरली, महेंद्र, अनुज कुमार, अनूप कुमार, सागड़ू, राजनू, नदीम, रामलड़ैते, अनिल कुमार, हरनेक सिंह, जसपाल, शमीम, लल्लू सक्सेना, गांव ददिदरी के लालजीत, लालाराम टेंट वाले, शहजाद, गांव हसनापुर के सुमित सहित लगभग ढाई सौ अज्ञात लोग पुवायां में गांव बुझिया की कंचन और उसके पुत्र निहाल के शवों को ट्रॉली में रखकर बंडा-पूरनपुर मार्ग पर जाम लगाया था। इससे दोनों ओर का यातायात अवरुद्ध हो गया था। लोगों के काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माने और धीरेश व मौके पर मौजूद भीड़ ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि उपरोक्त लोगों ने विधायक चेतराम का पुतला भी जलाया। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई तो पुवायां से इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, खुटार के थाना प्रभारी संजय सिंह, सिंधौली के प्रभारी राहुल सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच थेे। एएसपी और एडीएम जितेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया तब बमुश्किल जाम खोला गया और शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी और पुलिस को भी आवश्यक कार्य छोड़कर सात घंटे तक जाम स्थल पर रहना पड़ा था। पुलिस ने इस मामले में धारा 147, 341, 353, 504 आदि के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंचन के पति को भी भेजा गया जेल
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव बुझिया में मां बेटे की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को मृतका कंचन के पति को भी जेल भेज दिया। इस मामले में मृतका के जेठ और ससुर को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

गौरतलब है कि आठ मार्च को गांव बुझिया निवासी अवनीश उर्फ राजू पटेल की पत्नी कंचन और उसके तीन वर्षीय पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के भाई बंडा के गांव बिराहिमपुर झंझरिया निवासी धीरेश ने हत्या, दहेज हत्या आदि की धाराओं में अपने बहनोई अवनीश, अवनीश के भाई महेंद्र और अधिवक्ता मनोज पटेल को नामजद कराया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 मार्च को बंडा में चक्का जाम भी किया गया था। जांच में मृतका के ससुर वासुदेव और सास सावित्री देवी का नाम भी बढ़ाया गया था। सोमवार को पुलिस ने महेंद्र और वासुदेव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को अवनीश को भी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed