फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हादसों में चचेरे भाइयों समेत चार लोगों की मौत

हादसों में चचेरे भाइयों समेत चार लोगों की मौत

Fri, 08 Mar 2019 08:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
हादसों में चचेरे भाइयों समेत चार लोगों की मौत
शाहजहांपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में बाइक सवार चचेरे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुर रेती निवासी 45 वर्षीय राधेश्याम वर्मा अपने तहेरे भाई 52 वर्षीय रामप्रसाद के साथ बृहस्पतिवार शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर निवासी बहन जग्गा पत्नी फकीरेलाल की पौत्री के नामकरण संस्कार में शामिल होने गए थे। दावत खाकर रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही बाइक गर्रापुल मोड़ के पास पर अजीजगंज में ठेकी के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया, इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया , जहां डॉक्टर ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ ही देर बाद रामप्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी महिपाल की पत्नी 25 वर्षीय अंकिता अपने बहनोई धर्मपाल के साथ बाइक से मां की दवा लेकर लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कस्बे से बृहस्पतिवार शाम लौट रही थी। लोधीपुर के पास बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। इसमें अंकित गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि धर्मपाल को मामूली चोटें आईं। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं नेशनल हाईवे पर थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में हरदोई बाईपास पर शुक्रवार शाम चार बजे कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसरकोठी निवासी 60 वर्षीय दयाप्रसाद की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका नाती 18 वर्षीय सोनू मामूली रूप से चोटिल हो गया। हादसों में हुईं इन मौतों के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ उजड़ गया देवरानी-जेठानी का सिंदूर
हादसे में एक साथ दो चचेरे भाइयों की मौत से देवरानी-जेठानी की मांग का सिंदूर एक साथ उजड़ गया। दोनों की एक साथ मौत से जहां परिरवार में कोहराम मचा हुआ था, वहीं गांव में भी सन्नाटा पसरा था। हादसे में मारे गए राधेश्याम के परिवार में चार बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें संतराम, प्रेमकुमार और गुड्डी की शादी हो चुकी है, जबकि अभिषेक, छोटेलाल और सरोजनी अविवाहित हैं। घटना के बाद से पत्नी फूलमती और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं रामप्रसाद के तीन बेटे खुशीराम, सोनपाल, मुकेश व दो बेटियां विंद्रा, नन्हीं हैं, इनके बच्चे अभी अविवाहित हैं। इनकी पत्नी का नाम भी फूलमती है। दोनों लोग खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed