{"_id":"5c5efcffbdec2273ac45e74b","slug":"141549729023-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के सामने दो पक्षों में मारपीट, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली के सामने दो पक्षों में मारपीट, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शाहजहां्पुर)। कोतवाली गेट के सामने शनिवार दोपहर विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। सरे राह कोतवाली के सामने हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि शांति भंग में चालान किया जाएगा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी एक लड़की पास के ही रूपापुर गांव में ब्याही है दंपति के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। लड़के पक्ष के लोगों का आरोप है कि शुक्रवार रात लड़की पक्ष के लोगों ने गांव पहुंचकर उसके घर के लोगों से मारपीट की, लेकिन कुछ लोगों द्वारा समझा कर मामले को शांत करा दिया गया। इधर, शनिवार सुबह लड़की पक्ष के लोग कोतवाली आए और लड़के वालों के खिलाफ तहरीर दी। जानकारी होने पर लड़के पक्ष से भी महिलाओं सहित कई लोग कोतवाली जा रहे थे, तभी कोतवाली गेट के पास मौजूद लड़की पक्ष के लोगों के बीच शुरु हुई तकरार देखते ही देखते मारपीट में तब्दील ही गई और कोतवाली का गेट अखाड़े में तब्दील हो गया। आरोपियों की इस हिमाकत से नाराज पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया जबकि अन्य वहां से भाग निकले। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि पकडे़ गए पांचों का धारा 151 के तहत चालान किया जा रहा है।