फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   काट कनेक्शन जोडने पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

काट कनेक्शन जोडने पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 16 Jan 2019 11:36 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
काट कनेक्शन जोडने पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुवायां (शाहजहांपुर)। खुटार के गांव लक्ष्मीपुर में बकाया न अदा करने पर काटे गए कनेक्शन खुद ही जोड़कर बिजली का उपयोग करने पर एसडीओ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एसडीओ पूरन सिंह ने पुलिस को बताया कि शासन के बिजली चोरी रोको अभियान के तहत उनके नेतृत्व में मंगलवार को खुटार बिजली उप केंद्र के जेई जगदीश सिंह, सुनील कुमार, अमित कुमार और लाइन स्टाफ के साथ गांव लक्ष्मीपुर में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान गांव लक्ष्मीपुर के रामनाथ, रामभजन, दंगल सिंह, रामकिशोर, बाबूराम, रामसरन, लक्ष्मी देवी, संदीप सिंह, आशाराम के बिजली कनेक्शन बकाया जमा न करने के कारण काट दिए गए थे। उक्त लोगों ने बकाया जमा नहीं किया और बिजली कनेक्शन खुद ही जोड़कर उपयोग करना शुरू कर दिया। एसडीओ को तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed