फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लूट के शिकार ने खुद ही तलाश लिए बदमाश

लूट के शिकार ने खुद ही तलाश लिए बदमाश

Fri, 30 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
लूट के शिकार ने खुद ही तलाश लिए बदमाश
लूट के शिकार ने खुद ही तलाश लिए बदमाश
विज्ञापन


पुवायां (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर बस स्टैंड से क्वालिस में सवारी के रूप में लोगों को बिठाने के बाद लूट करने वाले एक बदमाश को पीड़ित ने अपने प्रयास से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने लूट में प्रयुक्त वाहन बरामद करने के साथ ही दो अन्य बदमाशों को भी धर दबोचा है।
पुवायां के गांव सतवां बुजुर्ग निवासी सचिन मिश्रा 17 नवंबर की रात देहरादून से शाहजहांपुर आया था। साथी सिद्धांत मिश्रा के साथ शाहजहांपुर से घर आने के लिए रात लगभग एक बजे वह सवारी का इंतजार कर रहा था। इस बीच एक क्वालिस चालक ने दोनों को पुवायां पहुंचा देने की बात कहते हुए बिठा लिया और वाहन में पहले से बैठे पांच साथियों की मदद से सिंधौली में सचिन से दो मोबाइल, तीन हजार रुपये आदि लूट लिया। अमर उजाला में लूट की खबर छपने के बाद 20 नवंबर को सिंधौली पुलिस ने रिपोर्ट को चोरी में दर्ज कर लिया और चुप्पी साध कर बैठ गई।
विज्ञापन

उधर सचिन अपने लुटे मोबाइल के नंबर पर लगातार बात करने का प्रयास करता रहा। 27 नवंबर को एक बदमाश ने काल रिसीव किया तो सचिन ने सिम वापस कर देने को कहा। बदमाश ने सिम के 15 सौ रुपये मांगे तो सचिन ने पुलिस को सूचना दी। सचिन 28 नवंबर को पुलिस के साथ बदमाश के बताए उसके गांव नगरा पहुंचा। पुलिस कुछ दूर रुक गई। सचिन के बुलाने पर बदमाश मौके पर आया, लेकिन पुलिस को देखकर भाग निकला। सचिन ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर लूट में प्रयोग होने वाली क्वालिस गाड़ी और कई मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। अन्य बदमाशों की तलाश में सिंधौली पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कई लूट कर चुके हैं क्वालिस वाले बदमाश
चार नवंबर की रात पुवायां के गांव भटपुरा चंदू निवासी दिनेश कुमार को भी क्वालिस चालक ने रात में सवारी के रूप में शाहजहांपुर बस स्टैंड से बिठाने के बाद सिंधौली क्षेत्र में बांध कर डाल दिया था और उसके पास से 20 हजार रुपये, कपड़े, मोबाइल लूट लिया था। सिंधौली पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की थी।

00
पुलिस ने खतरे में डाली सचिन की जान
पुलिस ने बदमाश के पास मोबाइल लेने के लिए सचिन और सिद्धांत को भेज दिया और अपने आप दूर मौजूद रही। बदमाश ने दूर खड़े पुलिस के वाहन को देख लिया और भाग निकला। सचिन ने उसे पीछा कर पकड़ा। ऐसे में यदि बदमाश के पास असलहा होता तो सचिन को जान का खतरा हो सकता था।
00
बदमाशों के बारे में जानकारी मिली है। जांच चल रही है। बुधवार सुबह के बाद कोई ताजा अपडेट नहीं मिला है।
संदीप सिंह, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed