फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लेखपाल से छीने सरकारी दस्तावेज, किया गाली-गलौज

लेखपाल से छीने सरकारी दस्तावेज, किया गाली-गलौज

Sun, 07 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल से छीने सरकारी दस्तावेज, किया गाली-गलौज
लेखपाल से छीने सरकारी दस्तावेज, किया गाली-गलौज
विज्ञापन

आरोपी ग्रामीण को पुलिस ने लिया हिरासत में, रिपोर्ट दर्ज
खसरा बनवाने का लेखपाल पर बना रहा था दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
जैतीपुर। क्षेत्र के गांव मरूआझाला में शनिवार शाम एक ग्रामीण ने लेखपाल का सरकारी दस्तावेज से भरा थैला छीन लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी लेखपाल पर अपने खेत का खसरा बनाने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

तिलहर लेखपाल योगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र के गांव मरुआझाला में रामश्री पत्नी गंगाराम के खेत की नाप-जोख करने शनिवार शाम थाने के एसआई सत्येंद्र सिंह के साथ गए हुए थे। कार्य के बाद गांव के बाहर निकलते ही गांव के ही देवेंद्र पुत्र अचलेश्वर ने लेखपाल को रोक लिया और अपने खेत का खसरा बनाने के लिए दबाव डालने लगा। लेखपाल ने मना किया तो उस देवेंद्र ने लेखपाल के खसरा संबंधित कागज छीन लिए और धक्का-मुक्की करके जान से मारने की धमकी दी। साथ में गई पुलिस टीम ने देवेंद्र को अपने कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। जहां लेखपाल के सरकारी अभिलेख वापस करने के साथ ही लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष इंद्र सिंह ने बताया कि देवेंद्र के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed