{"_id":"5b71d15d42c7922e9b3a5a5d","slug":"141534185821-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राथमिक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत
लखीमपुर का निवासी प्रदीप राठौर जैतीपुर में था तैनात
फोटो-33
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। नगर में किराये के मकान में रह रहे प्राथमिक स्कूल के शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कन्नौज से तिलहर पहुंचे मृतक के बड़े भाई संदीप राठौर ने की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद लखीमपुर के पंजाबी कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार राठौर पुत्र रामस्वरूप राठौर जैतीपुर ब्लॉक क्षेत्र में गौटिया अंतू प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक पद पर तैनात था। वह नगर के मोहल्ला निजामगंज में किराये पर रह कर जैतीपुर से प्रतिदिन तिलहर आया जाया करता था।रविवार रात को वह खाना खा पीकर सोया था। सुबह जब देर तक प्रदीप नहीं उठा तो मकान मालिक ने उसे आवाज दी। जबाब न मिलने पर जव उसके कमरे में जाकर देखा और हिलाया डुलाया तो वह मृत था। सूचना मिलने पर उसके तिलहर निवासी मौसा ओम प्रकाश आर्य, सत्यप्रकाश आर्य मौके पर पहुंचे।
उन्होंने ने बताया कि प्रदीप उनके चचेरे साढू़ लखीमपुर पंजाबी कॉलोनी निवासी स्व. रामस्वरूप राठौर का लड़का है। उन्होंने मृतक के परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। प्रदीप के बड़े भाई संदीप कन्नौज से शाम करीब साढे पांच बजे तिलहर पंहुंचे। संदीप की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मौके पर प्रदीप के तमाम शिक्षक साथी व एनपीआरसी आदेश सिंह भी मौजूद रहे। कोतवाल अशोक पाल सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा ।