फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   राइस मिल में हुई लूट का खुलासा, गैंग लीडर समेत चार लुटेरे गिरफ्तार

राइस मिल में हुई लूट का खुलासा, गैंग लीडर समेत चार लुटेरे गिरफ्तार

Sun, 05 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
राइस मिल में हुई लूट का खुलासा, गैंग लीडर समेत चार लुटेरे गिरफ्तार
गैंग लीडर समेत चार लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन

राइस मिल में हुई लूट का खुलासा, पकड़े गए लुटेरे बरेली के रहने वाले
लूट का माल बरामद, एक लुटेरा मौके से चकमा देकर फरार
फोटो-16
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र में सीतापुर रोड पर स्थित नीरज वाजपेयी के राइस मिल में एक फरवरी को हुई लूट की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने गैंग लीडर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक लुटेरा भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास से लूट का माल और तमंचा बरामद किया है। साथ ही पिकअप गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। पकड़े गए सभी लोग बरेली जिले के रहने वाले हैं।

एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार रात रोजा थानाध्यक्ष जसवीर सिंह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम वांछित अपराधियों की तलाश में थे, तभी मुखबिर की सूचना पर दियूरिया मोड़ तिराहे पर पुलिस टीम ने लखीमपुर की ओर जा रही पिकअप को तलाशी लेने के लिए जैसे ही रोका, तभी उसमें सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने बरेली के थाना किला के मोहल्ला सुहाले नगर निवासी गैंग लीडर कल्लू, थाना देवरनिया के मोहल्ला बसुंधरा निवासी सुरेश चंद्र, थाना इज्जतनगर के फडरीपुरा चौधरी निवासी युनूस, थाना फतेहगंज पश्चिमी के रूकमपुर निवासी अमरयार उर्फ लंबू को गिरफ्तार कर लिया जबकि रूकमपुर निवासी मेंहदी हसन उर्फ मैकू फरार हो गया। पकड़े गए लोगों के कब्जे से पुलिस ने एक माइक्रोमैक्स एलईडी 32 इंच, एक घरेलू गैस सिलेंडर, दो बड़ी बैटरी, एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस, दो चाकू बरामद कर लिए। एएसपी सिटी ने बताया कि कल्लू को इज्जतनगर थाना पुलिस हत्या के मामले में और सुरेश चंद्र को रेलवे सामान चोरी ले जाते समय कटरा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। युनूस ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि यह लोग उसकी पिकअप छह हजार रुपये में सामान ढोने के लिए बुक कराकर लाए थे। फरार मैकू की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। कल्लू मूल रूप से थाना रोजा के गांव कुआंडांडा की गौटिया का रहने वाला था। कई सालों से बरेली के थाना किला क्षेत्र में रह रहा था। बता दें कि एक फरवरी को लुटेरों ने रोजा क्षेत्र में सीतापुर रोड पर स्थित केरूगंज के नीरज वाजपेयी की राइसमिल के चौकीदार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed