{"_id":"59cbaf304f1c1bdb538b4ac4","slug":"141506520880-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के जेवर-नकदी लेकर आटो चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के जेवर-नकदी लेकर आटो चालक फरार
Updated Wed, 27 Sep 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अपने गांव से शहर आने के लिए ऑटो पर बैठी महिला का रुपयों और जेवर से भरा पर्स लेकर चालक आटो से भाग निकला। पीड़ित ने मामले की तहरीर सदर पुलिस को दी है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला शाहमतगंज गौटिया निवासी सद्दाम की पत्नी सायरीन ने सदर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 22 सितंबर को दोपहर तीन बजे ऑटो से शहर आ रही थी, उसे रास्ते में अचानक उल्टियां आने लगीं। वह पर्स आटो की सीट पर छोड़कर जमीन पर बैठकर उल्टी करने लगी। इसी बीच चालक ऑटो लेकर जाने लगा, तभी उसके देवर रियाजुद्दीन ने आवाज लगाई, लेकिन उसने ऑटो नहीं रोका और कचहरी की तरफ चला गया। पीड़ित ने बताया कि पर्स में एक जोड़ी पायल, सोने की अंगूठी, कान की दुरिया, एक नाक की वाली, आठ सौ रुपये थे। पीड़ित ने बताया आटो चालक को काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। उसने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर जेवर और रुपये दिलवाने की मांग की है। एसएसआई सुनील शर्मा ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।