फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   राजमिस्त्री ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

राजमिस्त्री ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 24 Mar 2019 10:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
राजमिस्त्री ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या
मुड़िया पमार (शाहजहांपुर)। बेटी की शादी को लेकर तनाव में जी रहे राजमिस्त्री ने शनिवार शाम खेत पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। देर शाम जानकारी होने पर परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मौके से मय खोखा के 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सिंधौली के गांव सकुलिया निवासी रामसरन भोजवाल के बेटे 40 वर्षीय सुशील भोजवाल राजमिस्त्री थे। शनिवार शाम को वह खेत पर जाने की बात कहकर चले गए। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे, तब परिजनों ने उनकी तलाश की, तो उनका शव गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में पड़ा था और पास में ही तमंचा भी पड़ा था। दायीं तरफ कनपटी पर गोली का निशान था। भाई सुभाष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सुभाष ने बताया कि रामसरन के पास लगभग चार बीघा खेती है लेकिन इससे परिवार का खर्च चलना मुश्किल था, इसलिए राजमिस्त्री का काम भी कर लेते थे। बड़ी बेटी नीलम का पुवायां क्षेत्र के गांव पिपरिया कप्तान गांव में एक परिवार में रिश्ता तय कर दिया था और 28 मई को शादी की तारीख भी पक्की हो गई थी। रिश्ता तय होने के बाद से वह तनाव में रहने लगे थे। सुभाष ने बताया कि भाई ने खेती पर कृषि ऋण भी एक लाख ले रखा था, हालांकि बैंक से कोई नोटिस नहीं आया। घटना के बाद से पत्नी शांति देवी, बेटी नीलम, पुत्र नितिन और अन्नू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


आत्महत्या की वजह के पीछे पारिवारिक दिक्कतों की वजह से तनाव की बात सामने आई है। शव पीएम को भेज दिया है।
राहुल सिंह, थानाध्यक्ष सिंधौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed