{"_id":"5beef351bdec2269807e0fbb","slug":"131542386513-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट एरिया में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट एरिया में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने की कोशिश
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट एरिया में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश
सुबह स्कूल गेट से बहला-फुसलाकर बुला ले गया एकांत स्थान पर
मारपीट, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुई रिपोर्ट, आरोपियों की तलाश जारी
फोटो-07,08
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
स्कूल पढने गई नाबालिग छात्रा को एक युवक बहला-फुसलाकर सूनसान जगह ले गया। जहां उसने साथियों के साथ मिलकर छात्रा से दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर सदर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
थाना सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री कैंट एरिया स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। स्कूली बच्चों को ले जाने वाली वैन के चालक ने बेटी को शुक्रवार सुबह 6:45 बजे स्कूल गेट पर छोड़ दिया। स्कूल के बाहर बहुत से बच्चे खड़े थे, इसी बीच मोहल्ला बाडूजई प्रथम पक्का तालाब निवासी शाहरूख अली पहुंचा और उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गया, जहां पहले से ही उसके दो तीन साथी मौजूद थे। पीड़िता के पिता ने बताया कि वैन चालक ने घर आकर सूचना दी तो वह बेटी की तलाश करने निकल गया, इसी बीच सुबह करीब 9:45 बजे बेटी रोते हुए घर पहुुंची और उसने अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी। बेटी ने बताया कि शाहरुख व उसके साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की और कपड़े उतारने को कहा। आरोप है कि मना करने पर शाहरुख ने बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने पर वह लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी व पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-------------------------
किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
तिलहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव ईश्वरा निवासी पप्पू पंडित उसके गांव में आया करता था। आरोप है कि 11 नवंबर को उसकी पुत्री घर पर अकेली थी तभी पप्पू पंडित उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो