{"_id":"5b732ddc42c79240004cbdb8","slug":"131534275036-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैलानी के सतीश के रूप में हुई शव की शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैलानी के सतीश के रूप में हुई शव की शिनाख्त
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी के सतीश के रूप में हुई शव की शिनाख्त
पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या किए जाने का आरोप
आरोपियों को मैलानी पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी
दो दिन पहले खुदागंज क्षेत्र में देवहा नदी में मिला था युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना खुदागंज क्षेत्र में दो दिन पहले देवहा नदी में मिले शव की शिनाख्त लखीमपुर खीरी के मैलानी देहात निवासी 30 वर्षीय सतीश जाटव पुत्र ठाकुर प्रसाद के रूप में हुई। उसकी हत्या पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर जहर देकर हत्या करने के बाद शव नदी में फेंक दिया था। मैलानी पुलिस ने हत्यारोपियों को हिरासत में ले लिया है।
शिनाख्त करने पहुंची मां शिवरानी व परिवार के लोगों ने बताया कि सतीश जाटव की पत्नी पल्लवी चौधरी के संबंध मोहम्मदी निवासी पेशकार के बेटे अतुल से हो गए। अतुल गोला में रहकर पढ़ाई करता है। इसी दौरान किसी तरह से दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। परिजनों ने बताया कि सतीश को उसकी पत्नी ने नौ अगस्त को खाने में जहरीला पदार्थ दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पल्लवी ने अपने प्रेमी को बुलाया और प्रेमी ने अपने चचेरे भाई की मदद से चार पहिया गाड़ी में सतीश को डाला और चालक सोनू के साथ मिलकर उसके शव को बरखेड़ा चैपाल के पास से होकर निकली देवहा नदी में फेंक दिया। लाश बहती हुई 12 अगस्त को खुदागंज क्षेत्र के गांव नवादा दरोवस्त ग्योरहा के पास से होकर निकलीं देवहा नदी से बरामद किया था। उधर, लापता सतीश के परिजन तलाश करते हुए खुदागंज पहुंचे और कपड़े व फोटो देखकर उसकी पहचान की। परिजनों ने बताया कि आरोपियों को मैलानी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके पूछताछ की जा रही है।