{"_id":"5a92a20c4f1c1ba3378b5f81","slug":"131519559180-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर युवक की हत्या
Updated Sun, 25 Feb 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ मीरानपुर कटरा। तिलहर से समधाना जाने वाले मार्ग पर शनिवार रात कुछ लोगों ने झौआना गांव के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में मृतक के बड़े भाई ने रुपयों के लेन-देन में गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव भुसोरी निवासी 32 वर्षीय महेश कुमार शर्मा तिलहर चीनी मिल में मजदूर था। शनिवार रात दो बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह साइकिल से अपने घर के लिए अकेले चल दिया। तिलहर से समधाना रोड पर जब वह झौआना गांव के पास पहुंचा, तभी कुछ लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार सुबह जब लोगों ने उसका शव पड़ा देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी भीड़ में शामिल भुसोरी गांव के एक युवक ने महेश की पहचान करने के बाद गांव जाकर सुबह सात बजे परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। उसके साइकिल भी मौके पर पड़ी थी। उसका मोबाइल जेब में था। परिजनों के मुताबिक महेश के एक गोली दाहिनी कोख की ओर मारी गई, जो वायीं ओर पार निकल गई। दूसरी की बाएं हाथ की कलाई में लगी है और तीसरी गोली दोनों भौं के नीचे नाक पर लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई और मामले की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। घटना के बाद से मृतक की पत्नी लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके पांच वर्ष की एक बेटी कुमकुम है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की रिपोर्ट मृतक के बड़े भाई मुनेश ने गांव के ही सुधीश शर्मा व उसके कुछ अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ दर्ज कराई है। मुनेश का कहना है कि उसके भाई का सुधीश से तीन दिन पहले रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते उसके भाई की हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
धनंजय सिंह, थानाध्यक्ष मीरानपुर कटरा