{"_id":"5968dca84f1c1bab678b45b3","slug":"131500044456-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप को ले गई थी रामपुर पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप को ले गई थी रामपुर पुलिस
Updated Fri, 14 Jul 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार सरेशाम जिस झोलाछाप के अपहरण का हल्ला मचा था, दरअसल उन्हें जिला रामपुर की पटवाई थाने की पुलिस ले गई। अंगभंग के एक मामले में पूछताछ करने के बाद की उन्हें छोड़ दिया गया। घर वाले शुक्रवार को उन्हें घर ले आए।
रामपुर के थाना पटवाई में कुछ किन्नरों के खिलाफ अंग-भंग का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में अंग-भंग करने वाले की तलाश में थी। किन्नरों के जरिये पटवाई पुलिस को सूचना मिली कि जलालाबाद में बरेली-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे स्थित क्लीनिक चलाने वाले नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी झोलाछाप देवेंद्र सिंह राजपूत यह काम करते हैं। इसलिए पटवाई पुलिस बृहस्पतिवार शाम को स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना नगर में किन्नरों के साथ आई और देवेंद्र सिंह को गाड़ी में डालकर चलेी गई। सरेशाम इस तरह की र्हुई घटना से लोग सहम गए और हल्ला मच गया कि डॉक्टर का अपहरण हो गया। भ्रम की स्थिति इसलिए रही कि थाना पुलिस देर रात तक यह नहीं पता कर पाई कि डॉक्टर को आखिर कौन ले गया है। एसपी केबी सिंह की सख्ती के बाद पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की।