{"_id":"5cc89e6abdec22076100a4ca","slug":"121556651626-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। पुरानी रंजिश में मारपीट करने और दबा की दुकान में तोड़फोड़ करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव कुर्रैया खुर्द निवासी ज्ञानेंद्र वाजपेयी ने पुलिस को बताया कि वह थाना खुटार के गांव भरकलीगंज मोड़ पर एक डॉक्टर की दुकान पर बैठता है। 29 अप्रैल की शाम गांव कजरी निरंजनपुर के गुरुदीप सिंह, हरप्रीत सिंह दो अन्य लोगों के साथ इनोवा गाड़ी से दुकान पर आए और पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करने लगे। एक व्यक्ति ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए दुकान से नीचे खींच कर डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
आरोपियों ने दवा की दुकान में भी तोड़फोड़ की और तमाम सामान भी बाहर फेंक दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि कहीं भी शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। शोर मचाने पर लोग आए तो आरोपी अपनी कार मौके पर ही छोड़कर भाग गए। उसने इसकी जानकारी यूपी-100 पर दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को थाने ले आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।