फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दो बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की मौके पर मौत

दो बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की मौके पर मौत

Sat, 23 Mar 2019 12:51 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की मौके पर मौत
खुटार (शाहजहांपुर)। दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। दूसरी बाइक के चालक का निजी डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव मल्लपुर निवासी 45 वर्षीय बलकार सिंह बृहस्पतिवार रात गांव रामपुर कलां से वापस अपने घर जा रहा था। गांव कैमहरिया रोड पर मल्लपुर मोड़ के पास उसकी बाइक गांव सिकंदरपुर के मुन्नू सिंह की बाइक से टकरा गई। हादसे में बलकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग बलकार सिंह के शव को मौके से उठाकर घर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। उधर मौके पर पहुंचे मुन्नू सिंह के परिवार के लोगों ने उसे खुटार केे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, उसकी भी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

बलकार सिंह के पुत्र अमृतपाल सिंह ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई और उसके पिता बलकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बलकार सिंह की पुत्री रजविंदर कौर और पुत्र अमृतपाल का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक गांव रामपुर कलां में फर्नीचर की दुकान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed