फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क हादसों में तीन की मौत,एक घायल

सड़क हादसों में तीन की मौत,एक घायल

Tue, 18 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन की मौत,एक घायल
फोटो-22,मृतक बलवीर का फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो-29.खुटार अस्पताल में रोते सर्वेश वर्मा के घर वाले

सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल
पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद/ पुवायां/ खुटार। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
थाना कांट के गांव सैदापुर निवासी 45 वर्षीय बलवीर रविवार को साइकिल से जलालाबाद बाजार करने आए थे। देर शाम वह जब गांव लौट रहे थे तो उन्हें गांव निवासी सत्यवीर बाइक से जाते हुए मिला। बताते है कि सत्यवीर ने उसकी साइकिल जलालाबाद में खड़ी कर दी और उसे अपनी बाइक पर बिठाकर चल दिया। रास्ते में एक रेस्टोरेंट के पास सड़क पर लगे बिजली के पोल से बाइक टकरा गई। इस घटना में बलवीर की मौके पर मौत हो गई, वही सत्यवीर भी घायल हो गया। सूचना पर पुलिस और मृतक का भाई रामरतन घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं घायल सत्यवीर को अस्पताल भेजा। कोतवाल ने बताया कि दोनों लोग नशे में थे बिजली के पोल से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

उधर,बंडा के गांव धरर्मंगदपुर निवासी 40 वर्षीय ओमप्रकाश राज मिस्त्री था। इन दिनों वह पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव गढ़वाखेड़ा के पास काम कर रहा था। रविवार शाम काम समाप्त करने के बाद वह घर आने के लिए खुटार पूरनपुर रोड पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान उसे एक ट्रक चालक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। गढ़वाखेड़ा चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। ओमप्रकाश घर का अकेला कमाऊ सदस्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गांव सरेली निवासी 45 वर्षीय सर्वेश वर्मा गेहूं पिसवाने के लिए सोमवार को खुटार के तिकुनियां चौराहे की ओर आ रहे थे। मैलानी रोड पर गांव बुझिया मोड़ के पास अज्ञात बाइक चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और सर्वेश को खुटार के सरकारी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सर्वेश की मोत से पत्नी कुसमा देवी, पुत्र गौरव, अनिकेत, पुत्री अनामिका और डॉली का रो रोकर बुरा हाल है।

------------------------------------------
भाई ने हादसे पर जताया संदेह
जलालाबाद।
मृतक बलवीर का भाई रामरतन ने घटना पर संदेह जताते हुए कहा कि उसके भाई और सत्यवीर की रंजिश चल रही थी। गांव से उसका भाई अकेला साइकिल से गया था। सत्यवीर उसे कहां मिला और वह लोग साथ-साथ कैसे हो गए। घटनास्थल पर उसके भाई की साइकिल भी नहीं थी। उन्होंने हत्या का अंदेशा जताया लेकिन कोतवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। प्रथम दृष्टया बिजली के खंभे से टकराकर उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed