{"_id":"5b200f644f1c1bab6e8b78a7","slug":"121528827748-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृपाल हत्याकांड के गवाह के पुत्र का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृपाल हत्याकांड के गवाह के पुत्र का अपहरण
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
dhiraj
आसाराम प्रकरण में गवाह रहे कृपाल सिंह की हत्या के गवाह रामशंकर के 16 वर्षीय बेटे का अपहरण हो गया। पूरी रात तलाश करने के बाद पता नहीं लगने पर मामले की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले में पड़ताल शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला गदियाना निवासी रामशंकर विश्वकर्मा का बेटा 16 वर्षीय धीरज विश्वकर्मा सोमवार शाम सात बजे घर के बाहर दरवाजे पर आम खा रहा था, उसके बाद अचानक लापता हो गया। जब वह रात 10 बजे तक वापस नहीं आया, तब परिवार के लोगों ने तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पीड़ित पिता ने मंगलवार सुबह सदर कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। रामशंकर ने पुलिस को बताया कि आसाराम प्रकरण में गवाह रहे कृपाल सिंह की आसाराम के अनुयायियों ने 10 जुलाई 2015 को कैंट इलाके में रात दस बजे हत्या कर दी थी। इस मामले में वह गवाह है। सात जून को वह गवाही के लिए पेश हो चुका है, अगली 28 जून को उसे गवाही के लिए फिर से कोर्ट में पेश होना है। इसी बीच उसका बेटा लापता हो गया है। उसने बेटे के साथ अनहोनी के साथ ही अपहरण की आशंका जाहिर की है। इस पर पुलिस ने अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट अपहरण में दर्ज कर ली गई है। लापता किशोर का पता लगाया जा रहा है।