फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कपड़ा व्यापारी के घर डेढ़ लाख का डाका

कपड़ा व्यापारी के घर डेढ़ लाख का डाका

Fri, 18 May 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी के घर डेढ़ लाख का डाका
फोटो-21,22,23,24
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी के घर डेढ़ लाख का डाका
परिवारवालों को बनाया बंधक, मुंह में ठूंसा कपड़ा
थाने से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर होती रही वारदात
पुलिस को भनक तक नहीं लगी, एक घंटे बाद पहुंची सीओ ने मौका मुआयना कर पीड़ित से ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
जैतीपुर।
थाने से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित कपड़ा व्यापारी के घर बुधवार रात दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर यहां से नकदी, बर्तन, जेवर और मोबाइल समेत करीब डेढ़ लाख का माल लूट लिया। बदमाशों ने पूरे परिवार की जमकर पिटाई लगाई और सभी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वारदात के बाद डकैत सभी को एक कमरे में बंद करके फरार हो गए। बंधन मुक्त होने पर पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। सीओ तिलहर मंगल सिंह रावत ने पुलिस फोर्स के साथ मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट लूट में दर्ज की है। बदमाशों की संख्या 12 बताई जा रही है।
गांव निवासी रामकिशोर पुत्र मनोहर कपड़ा व्यापारी हैं। वह अपने परिवार के साथ बुधवार रात घर में सो रहे थे। रात करीब एक बजे बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। आहट सुनकर रामकिशोर की मां मुन्नी देवी की अचानक आंख खुल गई। उन्होंने उठकर देखा, तो घर के आंगन में कई लोग खड़े हुए थे। मुन्नी ने जैसे की आवाज लगाई, तभी एक बदमाश उनके करीब आया और कनपटी से तमंचा सटाकर शोर मचाने की दशा में जान से मार देने की धमकी दी। इसी बीच रामकिशोर की भी आंखें खुल गईं, तभी तीन बदमाशों ने रामकिशोर को दबोच लिया। उन्होंने खुद को छुड़ाते हुए शोर मचाने की कोशिश की, तभी बदमाशों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद घर में मौजूद रामकिशोर और उसकी पत्नी विनीता, रामकिशोर का साला मुकेश, साली सुधा और सविता को बंधक बना लिया। बदमाशों ने संदूक की चाभी मांगी तो रामकिशोर ने बहाना बना दिया। इस पर बदमाशों ने सभी को पीटा। बक्से की चाभी मिलने के बाद बदमाशों ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। फिर जहां सामान रखा था, वहां पहुंचकर माल जेवर खंगालना शुरू कर दिया। बदमाशों ने यहां से चार जोड़ी पायल तीन जोड़ी, सोने के कुंडल ,सोने के टाप्स, चांदी का बिछुआ एक मोबाइल फोन व चालीस हजार रुपये की नकदी सहित डेढ़ लाख का सामान बटोर लिया। लगभग एक घंटे तक बदमाश घर को खंगालते रहे। जिस कमरे में परिवार के लोग बंधक थे, उसके बाहर दो बदमाश रखवाली करते रहे। सामान समेटने के बाद भागते समय बदमाश कह गए कि यदि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। बदमाशों के जाने के आधा घंटे बाद परिवार के लोग जैसे-तैसे बंधन मुक्त हुए। तब फिर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अमर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। बाद में सीओ तिलहर मंगल सिंह रावत ने भी घटना की जानकारी ली और बदमाशों का जल्द से जल्द सुराग लगाकर वारदात के खुलासे के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए। बदमाशों का काला कपड़ा और एक केबिल छूट गया।
विज्ञापन

----------
यूपी 100 पर सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
बदमाशों के जाने के बाद रामकिशोर जैसे-तैसे बंधनमुक्त होने के बाद कमरे की खिड़की तोड़कर बाहर निकले और पड़ोसी के मोबाइल से यूपी 100 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस एक घंटे तक नहीं पहुंची। इस दौरान पुलिस को तीन बार मोबाइल से कॉल की गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी। तब थानाध्यक्ष अमर सिंह आधे घंटे बाद पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। जबकि रामकिशोर का घर थाने से मात्र दो सौ मीटर दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
15 दिन से नहीं नजर आ रही पुलिस की गश्त
रामकिशोर ने बताया कि कस्बे में 15 दिन से रात में पुलिस की गश्त करती न तो कोई गाड़ी दिखाई पड़ रही है और न ही पुलिस पिकेट के जवान नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि बदमाशों ने उनके घर को निशाना बनाया। यदि पुलिस सतर्क रहती तो वारदात नहीं होती।

00
पूछताछ को उठाए गए संदिग्ध
वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस ने संदेह के आधार पर 15 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें पंखिया जाति के भी कुछ लोग शामिल हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
-------
बदमाशों की सुरागरसी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गईं हैं। जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
मंगल सिंह रावत, सीओ तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed