फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन से अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन से अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार

Sat, 27 Jan 2018 11:08 AM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन से अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी के ध्यानार्थ..
विज्ञापन

फोटो-17

रेलवे स्टेशन से अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने गुरुवार को अंतरजनपदीय चोर को गिरफ्तार कर लिया। लखीमपुर खीरी के रहने वाले आरोपी के पास से 4800 रुपये नकदी बरामद हुई है। करीब डेढ़ महीने पहले बुकिंग काउंटर के पास से यात्री के बैग से 85 हजार रुपये चोरी करने की बात उसने स्वीकार की है। गिरफ्तार चोर के खिलाफ कई जिलों में मामले दर्ज हैं।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर एसओ जीआरपी राधेश्याम के नेतृत्व में एसआई प्रमोद कुमार, कांस्टेबल कपिल भाटी बृहस्पतिवार दोपहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ओवर ब्रिज के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। यहां से उन्होंने आफाक अली पुत्र बरकत अली निवासी मोहल्ला हिदायतनगर थाना कोतवाली जिला लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आफाक के पास से 4800 रुपये नकदी बरामद हुई। उसने यह भी बताया कि डेढ़ महीने पहले चोरी किए गए 85 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। वह स्टेशन पर फिर से चोरी करने आया था। आफाक के खिलाफ कई जिलों में चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed