{"_id":"59d23a784f1c1ba1538b5322","slug":"121506949752-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख पर जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लाक प्रमुख पर जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 02 Oct 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा के पुत्र ब्लॉक प्रमुख मनोज वर्मा पर जानलेवा हमले के आरोपी सपा जिला पंचायत सदस्य हरिशचंद्र्र के पुत्र राजीव व संतोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें में जेल भेज दिया गया।
बता दें कि 29 सितंबर को ब्लाक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख व सपा जिला पंचायत सदस्य के बेटों के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख की तहरीर के आधार पर जिला पंचायत सदस्य के बेटों के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस पर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ रहा था। सोमवार सुबह लगभग नौ बजे थानाध्यक्ष स्वामीनाथ को सूचना मिली कि दोनों हमलावर पुवायां रोड पर नहर माइनर के पास खड़े हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
उधर, कस्बे में ओम प्रकाश वर्मा के आवास पर अखिलेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्लॉक प्रमुख पुत्र मनोज वर्मा पर कातिलाना हमले की निंदा की गई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा, नरवीर सिंह, अखिलेश तिवारी, शिवओम अवस्थी, फूल सिंह कुशवाहा, आदि शामिल रहे।