फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बेहोशी की हालत में मिले कमीशन एजेंट की मौत

बेहोशी की हालत में मिले कमीशन एजेंट की मौत

Sun, 01 Oct 2017 07:51 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में मिले कमीशन एजेंट की मौत
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। नखासा वाले बाग में रविवार सुबह बेहोशी की हालत में मिले कमीशन एजेंट ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। परिजनों ने जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी 24 वर्षीय अमन मिश्रा ऋण पर सामान देने वाली एक संस्था में प्राइवेट तौर पर कमीशन एजेंट के तौर पर काम करता था। शनिवार को वह घर से काम पर जाने की बात कहकर चला गया, लेकिन पूरी रात वह घर नहीं लौटा। रविवार तड़के लोग जब टहलने के लिए निकले तो उसे थाने से कुछ दूरी पर नखासा बाले बाग में बेहोशी की हालत में देखा, मामले की जानकारी उसके घरवालों को दी गई। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उसकी हल्की-हल्की सांसे चल रहीं थीं। परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए, लेकिन यहां उसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। मां नीलम ने जहर देकर हत्या की आशंका जाहिर कर पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बेटे की मौत पर मां नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके अब दो बेटियां रह गई हैं। उनकी भी शादी करनी है। पति संतोष मिश्रा की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटा सहारा था, उसकी भी जान चली गई। नीलम सरकारी स्कूल में रसोइया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed