फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतारा

कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतारा

Wed, 23 Aug 2017 07:51 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतारा
कांट (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव में मंगलवार रात बुजुर्ग ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी पर सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उसे शहर के नर्सिग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के दामाद की ओर से गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कमलनैनपुर निवासी 85 वर्षीय किश्वरी बेगम की अपने पति अब्दुल वहीद से अनबन चल रही थी। इसलिए वह कांट के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी में ब्याही बड़ी बेटी शब्दरी के यहां 20 जुलाई को जाकर रहने लगीं थीं। मझली बेटी शमा सगीर को और सबसे छोटी बेटी रेशमा नन्हें उर्फ शहजाद को गांव कमलनैनपुर में ही ब्याही हैं। मंगलवार को किश्वरी बड़ी बेटी के साथ शमा की बीमार सास को देखने कमलनैनपुर गईं थीं।
विज्ञापन

गांव से लौटते समय जब वह अपने घर के सामने से निकलीं, तभी पति अब्दुल वहीद ने उसे रोक लिया, जबकि बड़ी बेटी और मझली बेटी अपने-अपने घर चलीं गईं। रात में दोनों मकान में अलग-अलग चारपाई पर लेट गए, लेकिन दोनों के बीच तकरार होती रही। लगभग साढ़े दस बजे जब किश्वरी गहरी नींद में थीं, तभी पति अब्दुल वहीद ने कुल्हाड़ी उठाकर उस पर ताबड़तोड़ तीन प्रहार कर दिए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। दामाद सगीर और नन्हें भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी अब्दुल को लोगों ने पकड़ लिया। वहीं घायल किश्वरी को रात में ही दामाद थाने लेकर गए, जहां से पुलिस ने घायल को अस्पताल ले जाने की सलाह दी। दामाद उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष अमर सिंह ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। छोटे दामाद नन्हें उर्फ शहजाद की ओर से पुलिस ने अब्दुल वहीद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed