{"_id":"5ca0fa02bdec2214222a89ae","slug":"11554053634-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या प्रयास में नामजद आरोपी तमंचा सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या प्रयास में नामजद आरोपी तमंचा सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। कोतवाली पुलिस ने हत्या की कोशिश में नामजद आरोपी ग्राम थाथरमई निवासी नरेंद्र को 315 बोर तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने बताया कि 21 मार्च की रात रामगंगा और बहगुल नदियों के बीच बसे ग्राम थाथरमई निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र सुनील कुमार (32) की होली पूजन के समय गांव के ही बिजेंद्र सिंह के पुत्र दीपेंद्र व नरेंद्र ने गोली मारकर हत्या की कोशिश की थी। इस मामले में घायल के पिता ने उक्त दोनों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घटना के बाद से नामजद आरोपी नरेंद्र और दीपेंद्र फरार चल रहे थे। रविवार को सुबह एसआई ओमवीर सिंह ने जलालाबाद रोड पर ग्राम बीघापुर-सिठौली मोड़ पर कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे नामजद आरोपी नरेंद्र को एक तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।