फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   इकतरफा प्यार में युवक ने गोली मारकर खुदकुशी की

इकतरफा प्यार में युवक ने गोली मारकर खुदकुशी की

Tue, 19 Mar 2019 12:32 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
इकतरफा प्यार में युवक ने गोली मारकर खुदकुशी की
निगोही। इकतरफा प्यार में एक युवक ने सोमवार देर शाम गोली मारकर खुदकुशी कर ली। अपने 315 बोर के तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मारकर इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कुछ देर पहले ही उसने प्रेमिका से फोन पर बात भी की थी। घटना से परिवार के साथ मोहल्ले के लोग भी हैरत में हैं। हालांकि, परिवार वाले मामले में ज्यादा कुछ बताने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

निगोही कस्बे में रेलवे स्टेशन मंदिर के पास रहने वाले 21 वर्षीय सत्यपाल पुत्र सियाराम शर्मा पास में ही रहने वाली एक युवती से इकतरफा प्यार करता था। युवती उसे ज्यादा भाव नहीं देती थी। मोहल्ले पड़ोस के लोग भी इस बात को समझते थे। सत्यपाल के दो भाइयों और दो बहनों की शादी हो चुकी है। दोनों भाई बाहर रहकर काम करते हैं। यहां सत्यपाल अपने छोटे भाई छोटू और पिता सियाराम के साथ रहता था। सत्यपाल की भाभी पूजा के मुताबिक शाम करीब छह बजे सत्यपाल ने किसी लड़की से मोबाइल पर बात की थी। इसके बाद सत्यपाल घर के बाहर चला गया। घर के बाहर गली में सत्यपाल ने खुद को गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिवार वालों के साथ गांव के लोग भी जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और उसमे फंसा खोखा मौके से बरामद किया है। सीओ सदर परमानंद पांडेय का कहना है कि युवक शादी करना चाहता था। उसकी शादी नहीं हो रही थी। मृतक के भाई की ओर से खुदकुशी किए जाने की तहरीर दी गई है। खुदकुशी के मामले को लेकर इकतरफा प्यार की भी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed