{"_id":"5c7d5fa6bdec22146d705f81","slug":"11551720358-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की पताई जलाते समय किसान की जलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने की पताई जलाते समय किसान की जलकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। गन्ने की पताई जलाते समय गन्ने में आग लग जाने से किसान आग की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही जल कर मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
रविवार दोपहर गांव कुड़ना निवासी 72 वर्षीय रोशनलाल गांव से कुछ दूर खेत में गन्ने की पताई जलाने गए थे। पताई जलाते समय हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस में ही उनके दूसरे खेत में खड़ी गन्ने की फसल को भी चपेट में ले लिया। रोशनलाल ने आग से बचने की कोशिश की, लेकिन सफल न हो सके और आग से गंभीर रूप से जल गए। जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में कोई अन्य न होने के कारण परिवार के लोगों को उनकी मौत की खबर न हो सकी।
शाम पांच बजे किसी ने गन्ने को जला देख रोशनलाल के पुत्र मलिखान को खबर की तो वह गांव के तमाम लोगों के साथ खेत पर पहुंचा और पिता की तलाश की तो उनका जला हुआ शव खेत में पड़ा मिल गया। इससे घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव को घर ले आए है, लेकिन पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है। रोशनलाल के घर गांव के लोगों की भारी भीड़ लगी है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि अभी ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। सूचना मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। रोशन लाल के बेटे मलिखान सिंह ने बताया कि उसके पिता रविवार दोपहर खेत पर पताई जलाने गए थे। वहां आग की चपेट में आकर उनकी जलने से मौत हो गई। परिवार वाले पोस्टमार्टम या किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते। इसके चलते सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।