{"_id":"5c702506bdec224c7f23d61a","slug":"11550853382-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप लाइन पर तीन घंटे का ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अप लाइन पर तीन घंटे का ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अप लाइन पर तीन घंटे के ब्लॉक के दौरान जम्मूतवी एक्सप्रेस, गंगा-सतलज एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस प्रभावित हुईं। रोजा से मुरादाबाद के बीच ब्लॉक लेकर रेलवे ने स्लीपर बदलने के साथ ट्रैक और ओएचई लाइन मेंटिनेंस के काम को पूरा किया। दोपहर दो से शाम पांच बजे के ब्लॉक के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मालगाड़ियों को मुरादाबाद से रोजा के बीच जगह-जगह रोक दिया गया। हालांकि, ब्लॉक के समय सवारी गाड़ियों का ज्यादा ट्रैफिक न होने की वजह से यात्रियों को परेशानियां कम हुईं।
रेलवे मुरादाबाद से लखनऊ के बीच 340 किमी रेल रूट को बदलने का काम लगभग पूरा कर चुका है। कुछ स्थानों पर शेष काम पूरा करने के लिए शुक्रवार को ब्लॉक लिया गया। इसके अलावा बरेली से मुरादाबाद के बीच सॉलिड स्टेट इंटरलॉकिंग (एसएसआई) का काम भी चल रहा है। बनथरा, रोजा, तिलहर, मीरानपुर कटरा में भी कुछ स्थानों पर रेल ट्रैक मेंटिनेंस के काम को ब्लॉक के दौरान निपटाया गया। ब्लॉक की वजह से कोलकाता-जम्मूतवी, धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस प्रभावित हुईं। ज्यादा प्रभाव मालगाड़ियों पर पड़ा। इन दिनों इलाहाबाद से बाया कानपुर सेंट्रल होते हुए दिल्ली, पंजाब जाने वाली मालगाड़ियों को लखनऊ, शाहजहांपुर, मुरादाबाद होते हुए पास किया जा रहा है। ऐसे में ब्लॉक की वजह से शुक्रवार को मालगाड़ियां ज्यादा प्रभावित हुईं। दो दिन पहले भी रेलवे ने अप लाइन पर बनथरा में दो घंटे का ब्लॉक लिया था। एडीईएस रॉकी तुहर ने बताया कि ब्लॉक के दौरान ज्यादातर काम पूरा कर लिया गया है।
रोजा से मुरादाबाद के बीच तीन घंटे का ब्लॉक लेकर ट्रैक और ओएचई मेंटिनेंस का काम किया गया। इस समय पर सवारी गाड़ियों का ट्रैफिक काफी कम होता है। ऐसे में ज्यादा ट्रेनें प्रभावित नहीं हुईं। हालांकि, अप लाइन पर जाने वाली मालगाड़ियां प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
प्रभाष राघव, डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर-रोजा