फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दो विवाहिताओं की सदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

दो विवाहिताओं की सदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 15 Feb 2019 12:35 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
दो विवाहिताओं की सदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के अलग अलग गांवों में दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

अल्हागंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिचोला निवासी बालकराम ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि उसने 25 वर्षीय बेटी पूनम की शादी करीब सात वर्ष पहले मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कांकर निवासी रामलड़ैते के साथ की थी। उसके चार वर्ष का एक बेटा है। बृहस्पतिवार सुबह उसे सूचना मिली कि पूनम को मार डाला गया है। जब वह परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा, तो देखा कि पूनम का शव आंगन में पड़ा था। उसके नाक और कानों से खून निकल रहा था। पुलिस ने मृतका के पिता बालकराम की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्र के ग्राम पैलानी उत्तर निवासी राकेश की 23 वर्षीय पत्नी रेशमा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ग्राम गुरगबां थाना जलालाबाद निवासी संतराम पुत्र रामभरोसे ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन रेशमा की शादी अब से करीब छह वर्ष पहले मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पैलानी उत्तर निवासी सियाराम के पुत्र राकेश के साथ की थी। शादी के बाद रेशमा के पति राकेश सहित ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज मांगने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उपरोक्त लोगों ने बुधवार की रात मारपीट की। पड़ोसी की सूचना पर वह बृहस्पतिवार को अपनी बहन रेशमा को देखने उसकी ससुराल ग्राम पैलानी आया। तब रेशमा का शव आंगन में रखा था। उसके ससुराल वाले शव को अंतिम संस्कार करने को ढाईघाट ले जाने की तैयारी में थे। मृतका रेशमा एक तीन साल और दूसरी छह माह की बेटी भी है। संतराम की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed