फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दबंग ने घर में घुसकर तमंचे की नोंक पर महिला से किया दुष्कर्म

दबंग ने घर में घुसकर तमंचे की नोंक पर महिला से किया दुष्कर्म

Fri, 08 Feb 2019 11:52 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
दबंग ने घर में घुसकर तमंचे की नोंक पर महिला से किया दुष्कर्म
मिर्जापुर। क्षेत्र के एक गांव में दबंग ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर एक महिला दुष्कर्म किया। महिला और उसकी बेटी के शोर मचाने पर दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पति रोजी रोटी कमाने मेला ढाईघाट गया हुआ था। बृहस्पतिवार रात करीब 7:30 बजे पड़ोसी गांव चक का एक युवक तमंचा लेकर उसके घर में घुस आया और सीने से तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर उसकी बेटी जाग गई, तभी दबंग किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने घटना की सूचना अपने पति को दी। पति ने डायल 100 पुलिस को जानकारी देकर मदद की गुहार की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और थाने में तहरीर देने को कहा। पीड़िता और उसके पति ने बताया कि शुक्रवार सुबह थाने में घटना की तहरीर दिये जाने के बाद भी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसएसआई रामायण सिंह ने घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया। जबकि हेड मोहर्रिर रामसागर पाल ने तहरीर मिलना स्वीकार करते हुए कहा कि थाना इंचार्ज जिला मुख्यालय पर गए हुए हैं। इंचार्ज के आ जाने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed