{"_id":"5babbd8c867a557f721c29e5","slug":"11537981836-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर के सीमावर्ती खीरी के गांव में 60 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहजहांपुर के सीमावर्ती खीरी के गांव में 60 हजार की लूट
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के सीमावर्ती खीरी केे गांव में 60 हजार की लूट
तीन बदमाशों ने मंगलवार दिया घटना को अंजाम
व्यापारी ने मोहम्मदी कोतवाली में दी तहरीर, नहीं दर्ज की गई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। यहां के एक व्यापारी से शाहजहांपुर के सीमावर्ती खीरी के गांव के पास तीन बदमाशों ने 60 हजार रुपये लूट लिए। मोहम्मदी पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
खुटार के गांव रसवां कलां निवासी छोटे कटियार ने बताया कि शाहजहांपुर की सीमा से सटे खीरी के कोतवाली मोहम्मदी के गांव उम्मरपुर में ताजिए का बड़ा मेला लगता है। छोटे ने दो दिनी मेले में चाट, मिठाई आदि की तीन दुकानें लगवाई थीं। मंगलवार शाम मेला समाप्त हो जाने के बाद वह बाइक से बिक्री के 60 हजार रुपये लेकर घर आ रहा था। मेला मैदान से आधा किमी दूर तीन बदमाशों ने तमंचे तानकर उसे रोक लिया और नकदी छीन ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।
बदमाशों के जाने के बाद वह मेला पहुंचा और लोगों को लूट की जानकारी दी। उसके साथ तमाम दुकानदार मौके पर पहुंचे लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। बुधवार को उसने मोहम्मदी जाकर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। छोटे कटियार ने बताया कि वह खीरी के एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा।