{"_id":"5a8597a94f1c1b90268ba46a","slug":"11518704553-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के पेड़ पर फांसी पर लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के पेड़ पर फांसी पर लटकता मिला युवक का शव
Updated Thu, 15 Feb 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव
खुटार (शाहजहांपुर)।
एक युवक का शव घर के पास पेड़ पर फंदे के सहारे लटकता पाया गया। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गांव मोहनपुर निवासी रामेंद्र कुमार का परिवार वर्तमान में गांव मुरादपुर चौराहे के पास रहता है। बुधवार शाम परिवार के सभी लोग भोजन करके सो गए। सुबह परिवारवाले जागे तो रामेंद्र का 18 वर्षीय पुत्र पिंटू चारपाई पर नहीं था। तलाशने पर उसका शव घर के पास ही एक पेड़ से फंदे पर लटकता पाया गया। इससे घर में कोहराम मच गया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। मृतक के भाई रामू और मां सरस्वती ने बताया कि पिंटू नशे का आदी था। उन लोगों की किसी से दुश्मनी नहीं है। एसओ बिरजाराम ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।