{"_id":"5a69c3a44f1c1bb2208b53bf","slug":"11516880804-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार के प्रहार से युवक को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार के प्रहार से युवक को किया घायल
Updated Thu, 25 Jan 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारदार हथियार से युवक को किया घायल
बच्चों के बीच हुए विवाद में बोला हमला, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन जलालनगर में बुधवार रात बच्चों के बीच हुए विवाद में कुछ लोगों ने युवक को धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी आमिर उर्फ मुन्ना ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी मुनीम और राजा के बच्चों से उसके परिवार के बच्चों का बुधवार शाम को विवाद हो गया था। इस बात की जब उसने शिकायत की तो वे लोग झगड़े पर आमादा हो गए। वे लोग गाली-गलौज करने के साथ ही डंडा और धारदार हथियार निकाल लाए, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया। रात लगभग आठ बजे उसका भाई जमील घर के पास खड़ा था, तभी अचानक मुनीम और राजा ने उसके ऊपर पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। पीठ पर धारदार हथियार से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर वह घर से बाहर आया तो वे लोग मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन हमलावर नहीं मिले। घायल जमील के भाई आमिर की ओर से वारदात की रिपोर्ट जानलेवा हमले की धारा में दर्ज कर ली है। घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि मामले की सही जांच होने के बाद कार्रवाई की जाए।