{"_id":"59d386574f1c1b71548b5905","slug":"11507034711-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़, 100 डायल गाड़ी देखकर भागा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़, 100 डायल गाड़ी देखकर भागा आरोपी
Updated Tue, 03 Oct 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। घर से कोचिंग जा रही छात्रा से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 डायल को देखकर वह भाग गया। पुलिस ने उसके दुकानदार साथी को उठाकर उसके घर का पता ढूंढ निकाला, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पीड़ित की ओर से दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी बीएससी की छात्रा मंगलवार सुबह कोचिंग जा रही थी। जब वह आर्य नगर कॉलोनी मोड़ के पास पहुंची, तभी वहां एक दुकान पर एक युवक पहले से खड़ा था। उसने छात्रा को देखकर उस पर फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो वह झगड़े पर आमादा हो गया। उसने यूपी 100 पर कॉल की तो मौके पर पुलिस आ गई, जिसे देखकर आरोपी भाग निकला। कुछ देर बाद छात्रा के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए और दुकानदार से आरोपी युवक के बारे में जानकारी ली, लेकिन उसने उसका पता बताने से इंकार कर दिया। इस पर यूपी 100 डॉयल पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की तो उसने आरोपी का पता बता दिया। पुलिस ने उसके घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पीड़िता ने सदर थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। इस पर महिला दरोगा ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एक माह से लगातार कर रहा था परेशान
बीएससी की छात्रा ने बताया कि उसे युवक एक माह से लगातार परेशान कर रहा था। उसने बदनामी की वजह से न तो कभी विरोध किया और न ही घरवालों से शिकायत की। जब वह उसकी हरकतों से तंग आ गई, तब उसने विरोध किया और परिजनों से शिकायत की।
विज्ञापन
- छात्रा ने दो लोगों के खिलाफ मामले में तहरीर दी है। इस पर मुकदमा लिखा जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीसी शर्मा, इंस्पेक्टर सदर बाजार कोतवाली