फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खुटार पुलिस का जुए के अड्डे पर छापा

खुटार पुलिस का जुए के अड्डे पर छापा

Fri, 30 Jun 2017 07:55 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
खुटार पुलिस का जुए के  अड्डे पर छापा
खुटार (शाहजहांपुर)। कस्बे में वर्षों से चल रहे जुए के अड्डे पर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन एक भी जुआरी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। मौके से पुलिस ने जुआरियों की नौ बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

गांव दौलतपुर महोलिया के पास बाग में काफी समय से जुए का अड्डा चल रहा था। यहां रोजाना लाखों के दांव लगते हैं। खुटार के दो और गांव टाह का एक सफेदपोश अड्डे का संचालन करता है। शुक्रवार को एसओ इंद्रकुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बाग की घेराबंदी की लेकिन एक भी जुआरी को नहीं पकड़ सकी। जुआरी पुलिस के सामने खेतों से होकर भाग गए। पुलिस को मौके पर ताश की गड्डियां और नौ बाइक मिलीं। पुलिस सभी बाइक थाने ले आई। छापा मारकर थाने पहुंचने से पहले ही पुलिस के पास नेताओं के फोन आने शुरू हो गए। पुलिस पर बाइक छोड़ देने और कार्रवाई न करने का दबाव बनाया जाने लगा, लेकिन पुलिस ने बाइकें सीज कर दीं। एसओ इंद्रकुमार ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर जुआरियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed