फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खुटार के किशोर की पूरनपुर में हुए हादसे में मौत

खुटार के किशोर की पूरनपुर में हुए हादसे में मौत

Mon, 19 Jun 2017 05:15 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
खुटार के किशोर की पूरनपुर में हुए हादसे में मौत
चांदपुर/ खुटार (शाहजहांपुर)। गांव नवदिया नवाजपुर के एक किशोर की पूरनपुर थाना क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि मृतक की मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। किशोर की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

नवदिया नवाजपुर के नन्हें भैया सक्सेना की ससुराल पीलीभीत के थाना गजरौला के गांव ढकिया में शादी समारोह था। नन्हें भैया की पत्नी 40 वर्षीय नन्हीं देवी, पुत्र 20 वर्षीय सुरजीत और 10 वर्षीय सुमित सोमवार सुबह बाइक से गांव ढकिया जा रहे थे। पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव कढ़ेरचौरा में खुटार पूरनपुर मार्ग पर एक कार चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में सुरजीत की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सुरजीत, नन्हीं देवी और सुमित गंभीर घायल हो गए। कुछ ही देर में सुमित ने दम तोड़ दिया। नन्हीं देवी और सुरजीत को पूरनपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में बरेली रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवार के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पूरनपुर पुलिस ने सुमित का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। सुमित की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

00
सड़क हादसे में दो भाई घायल
खुटार। गांव मोहनपुर निवासी विवेक अपने भाई पुनीत के साथ रविवार रात बाइक से खुटार आ रहा था। खुटार पूरनपुर मार्ग पर गांव मोहनपुर यज्ञशाला के पास उसकी बाइक में एक अन्य बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed