फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   महिला की संदिग्ध हालात में मौत

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 16 Jun 2017 07:51 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
शाहजहांपुर। जिले में दो विवाहित महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

बंडा। गांव लालपुर आजादपुर निवासी अनूप यादव की 32 वर्षीय पत्नी नीलम का मंगलवार रात पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बुधवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। दोपहर बाद नीलम की अचानक हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही नीलम ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। खबर मिलने पर नीलम का भाई खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के गांव बांकेपुर निवासी जगतपाल बहन के घर पहुंचा औैर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जगतपाल का आरोप है कि उसका बहनोई बेहद शराबी है। इस कारण वह बहन का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करता था। उसने ही नीलम की हत्या की है। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि जगतपाल की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका का पति घर से गायब हो गया है। मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ गई है।
विज्ञापन

कांट। हरदोई के थाना शाहबाद निवासी दयाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी रेनू की शादी चार साल पहले कांट के गांव अलियापुर निवासी संजीव कुमार के साथ की थी। शादी में उसने हैसियत अनुसार दहेज दिया था। फिर भी वह लोग खुश नहीं थे और दहेज की मांग को लेकर परेशान करते रहते थे। गांव के कुछ लोगों के जरिए वह बेटी की ससुराल आया तो यहां उसे बेटी मृत अवस्था में मिली। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed