{"_id":"5cc6f49bbdec22076649453c","slug":"111556542619-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट सही करने खंभे पर चढ़े युवक की करंट से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लाइट सही करने खंभे पर चढ़े युवक की करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव भूरखेड़ा में रविवार रात घर की खराब बिजली लाइन खंभे पर ठीक करने चढ़े युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जिंदा होने की उम्मीद में परिजन उसे लेकर पहले प्राइवेट, फिर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव भूरखेड़ा निवासी 34 वर्षीय सत्यपाल के घर की लाइट रविवार रात करीब नौ बजे खराब हो गई। वह घर से कुछ दूरी पर लगे बिजली के खंभे पर चढ़कर घर की लाइट सही करने लगा। तभी अचानक बिजली आ गई और करंट के झटके के साथ वह तारों से चिपक कर नीचे लटक गया। यह देखकर एक ग्रामीण ने शोर मचाया तो परिवार के लोग वह अन्य लोग भी आ गए। कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से लाइट काट दी। लाइट कट होते ही वह तार से छूटकर नीचे जमीन में आ गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर भी जिंदा होने की उम्मीद में परिजन उसे लेकर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद से पत्नी पुष्पा देवी व मां कुसुमा के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सत्यपाल के चार बच्चे हैं। जिनमें सबसे बड़ा बेटा विजय 11 वर्ष, विवेक 10 वर्ष, बेटी शिवांजलि छह वर्ष, जबकि सबसे छोटा बेटा अभिषेक चार वर्ष का है।