{"_id":"5c7d61b9bdec22144b7ee269","slug":"111551720889-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने फंदे से लटक की जान देने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने फंदे से लटक की जान देने की कोशिश
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र के एक गांव में युवती ने परिवार में किसी बात से नाराज होकर फंदे से लटक गई। इसी बीच परिवार में एक व्यक्ति की उस पर नजर पड़ गई और उसे परिवार के अन्य लोगों की मदद से उतार लिया गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
सिंधौली क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती का सोमवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे वह गुस्से में आ गई। काफी देर गुमसुम बैठी युवती, परिवार वालों ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। वह चुपचाप कमरे में गई और उसने गले में दुपट्टे से फंदा कसा और कुंडे से लटक गई लेकिन इसी बीच परिवार में एक व्यक्ति की खिड़की से उस पर नजर पड़ गई। उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग आ गए और एक साथ दरवाजे में धक्का देकर चटखनी को तोड़ दिया और युवती को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुकी थी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुुंचे, जहां हालत में सुधार बताया जा रहा है।