फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कथा से बुलाकर ले गए युवक की गोली मारकर हत्या

कथा से बुलाकर ले गए युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 01 Feb 2019 10:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
कथा से बुलाकर ले गए युवक की गोली मारकर हत्या
कथा से बुलाकर ले गए युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। जरियनपुर गांव में बृहस्पतिवार रात कथा के दौरान एक युवक को बुलाकर ले जाने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से कुछ दूरी पर फर्रुखाबाद रोड किनारे खंती में पड़ा मिला। मृतक के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
जरियनपुर ग्राम पंचायत के मजरा छोटे तारापुर निवासी धर्म सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे उनका 22 वर्षीय पुत्र प्रदीप सिंह अपने छोटे भाई आदेश व गांव के गगन, पीके, संतोष, राजेश, लालू, शेर सिंह व नाहर सिंह आदि के साथ गांव जरियनपुर में हो रही रामकथा सुनने गया था। जहां रात करीब 10 बजे गगन उसके बेटे प्रदीप को किसी बहाने से बुलाकर अपने साथ ले गया। शुक्रवार सुबह आदेश तो घर पहुंच गया,0 लेकिन प्रदीप नहीं पहुंचा। इस पर जब उसने आदेश से प्रदीप के बारे में पूछा तो उसने बताया कि गगन रात में प्रदीप को कथा के बीच से बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह प्रदीप की तलाश में परिजनों के साथ निकला तो गांव से 100 मीटर की दूरी पर फर्रुखाबाद रोड किनारे नेकपाल वकील के खेत के पास खंती में जले पड़े ट्रक के पीछे प्रदीप का शव मिला। प्रदीप की दायी तरफ कनपटी पर गोली मारी गई थी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गगन पंडित के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट में उसकी मौत गोली लगने से बताई गई है, जो दायी तरफ से लगकर बायीं तरफ निकल गई।
विज्ञापन


घर के बड़े बेटे की हत्या से घर में मचा कोहराम
मृतक प्रदीप सिंह अपने पांच भाईयों मे सबसे बड़ा था। उसकी इस तरह से हुई हत्या से उसके भाई कुलदीप, आदेश, पंकज व विवेक, मां राजवती का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके एक बहन अनुपम है, जिसकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता धर्म सिंह ने रामकथा से मृतक प्रदीप को बुलाकर ले जाने वाले गांव के ही गगन पुत्र राजेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपी घटना के बाद से गायब है। पूछतांछ के लिए नामजद आरोपी के पिता राजेश को थाने लाया गया है।
सुधाकर पांडेय, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed