फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लाइसेंसी बंदूक से सुरक्षा गार्ड ने खुद को मारी गोली, मौत

लाइसेंसी बंदूक से सुरक्षा गार्ड ने खुद को मारी गोली, मौत

Thu, 10 Jan 2019 12:36 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
लाइसेंसी बंदूक से सुरक्षा गार्ड ने खुद को मारी गोली, मौत
रोजा(शाहजहांपुर)। कैलाशनगर कॉलोनी में बुधवार दोपहर बाद एक प्राइवेट कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दुर्गा इंकलेव निवासी मुरारीलाल का बेटा 32 वर्षीय विनय पांडेय उर्फ रिंकू कैलाश नगर कॉलोनी में डॉ. ओमप्रकाश के मकान में प्रथम तल पर किराये के मकान में पत्नी नीतू और दो बच्चों के साथ रहता था। बड़ा बेटा इन दिनों हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव उधरनपुर स्थित अपनी ननिहाल में है। बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे उसने पत्नी को नीचे भेज दिया और खुद अपनी दो नाली लाइसेंसी बंदूक उठाई और शौचालय में जाकर खुद को गोली मार ली। गोली उसके मुंह पर दाहिनी तरफ लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर पत्नी व मकान मालिक शौचालय की तरफ पहुंचे तो रिंकू की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। पति के शव को देखकर नीतू होश खो बैठी। थोड़ी देर बाद सामान्य होने पर सबसे पहले उसने सूचना उधरनपुर में रह रहे अपने परिजनों को दी। इसके बाद लगभग 3:45 बजे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक डीसी शर्मा ने घटना की जानकारी ली और मौके से लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लेने के साथ ही शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


विनय उर्फ रिंकू प्राइवेट तौर पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था, लेकिन ड्यूटी पर कभी कभार ही जाता था। शराब पीने की आदत की वजह से पिता ने भी उसे अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। प्रथम दृष्टतया इसी तनाव के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछ और क्या वजह हो सकती है? इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक रोजा

मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट
रोजा। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस टीम के साथ ही एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी व सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें सिंधौली क्षेत्र के गांव भटपुरा रसूपुर निवासी कल्लू उर्फ विलायती द्वारा उसे परेशान करने की बात लिखी है। एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। सुसाइड नोट को जांच में शामिल किया जाएगा। मृतक की हैंडराइटिंग से सुसाइड नोट का मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed