{"_id":"5c20cc77bdec2257132ab065","slug":"111545653367-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपति के यहां हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उद्योगपति के यहां हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उद्योगपति के यहां चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में स्थित वृंदावन गार्डेन निवासी सुरेश सिंघल के फ्लोर मिल कार्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से चोरी की कुछ नकदी भी बरामद की है।
इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि सिंघल की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रविवार शाम रिपोर्ट दर्ज करने के बाद घटना के खुलासे को पाकड़ चौकी इंचार्ज राकेश यादव को लगाया गया था। सूचना पर सोमवार सुबह पांच बजे बरेली मोड़ के पास मोहल्ला रोशनगंज निवासी जोगेंद्र कश्यप, बक्सरिया निवासी मुदित अग्निहोत्री को संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। जामा तलाशी लेने पर दोनों के पास से 32 हजार 281 रुपये बरामद हुए। पूछताछ करने पर दोनों ने 22 दिसंबर की रात सुरेश सिंघल के भोलागंज स्थित एमसी फ्लोर मिल के कार्यालय का ताला तोड़कर अलमारी से नकदी चोरी कर ली थी। उद्योगपति ने तहरीर में 67 हजार रुपये चोरी हो जाने उल्लेख किया था। पूछताछ में बताया कि वह दोनों लोग उद्योगपति के मिल में एक वर्ष पहले काम कर चुके थे। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन