फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अंबा टाकीज के बुकिंग क्लर्क से मारपीट, दरोगा की वर्दी फाड़ी

अंबा टाकीज के बुकिंग क्लर्क से मारपीट, दरोगा की वर्दी फाड़ी

Wed, 05 Dec 2018 11:23 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
अंबा टाकीज के बुकिंग क्लर्क से मारपीट, दरोगा की वर्दी फाड़ी
 चौक कोतवाली के मोहल्ला हुंडालखेल स्थित अंबा टाकीज में मंगलवार रात रंगबाजी को लेकर बवाल हो गया। आधा दर्जन लोगों ने टिकट को लेकर हुए विवाद के बाद बुकिंग क्लर्क को जमकर पीटा और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपियों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि दारोगा और सिपाहियों की वर्दी फाड़ दी। मामले में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। तीन आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। तीन-चार अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 10:30 पर कुछ युवक अंबा टाकीज पहुंचे। उस वक्त नाइट शो शुरू हो चुका था। युवकों ने चौक आला खां निवासी बुकिंग क्लर्क इनाम खां से टिकट मांगे। बुकिंग क्लर्क ने शो चालू होने की बात कही, तो युवक आक्रोशित हो गए और उन्होंने बुकिंग क्लर्क को काउंटर से खींचकर पीटना शुरू कर दिया और उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। हंगामे से हड़कंप मच गया। शो देख रहे दर्शक बचने के लिए भागने लगे। सूचना पर कोतवाली चौकी प्रभारी संजीव सिंह व एसआई वीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मारपीट कर रहे युवकों को रोकना चाहा तो, आरोपी पुलिस पर भी हमलावर हो उठे। उन्होंने एसआई वीर सिंह से मारपीट भी की और वर्दी फाड़ दी। पुलिस के साथ मारपीट की सूचना पर इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवकों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आए। कोतवाली में भी आरोपियों ने जमकर हंगामा काटा। मामले में पुलिस ने इनाम खां की ओर से कांट के गांव गुरथना निवासी पंकज, अंकित, विपिन के खिलाफ धारा 147,504,307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं दूसरी रिपोर्ट एसआई वीर सिंह की ओर से भी आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 186, 332, 427, 504, 506 व 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed