फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खेत में देव प्रतिमाएं रखकर बवाल कराने का प्रयास

खेत में देव प्रतिमाएं रखकर बवाल कराने का प्रयास

Tue, 30 Oct 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खेत में देव प्रतिमाएं रखकर बवाल कराने का प्रयास
फोटो-21,गांव बेहटा में लोगों से जानकारी लेते सीओ संदीप सिंह
विज्ञापन

फोटो-22,गांव में बेहटा में खेत में रखी मूर्तियां

खेत में देव प्रतिमाएं रखकर बवाल कराने का प्रयास
झंडी लगाकर शुरू कर दी पूजा, पुलिस ने हटवाईं मूर्तियां और झंडी
पूर्व प्रधान को थाने लाई पुलिस, गांव के लोग भी पहुंचे

अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव बेहटा संवात में कुछ लोगों ने गांव से सटे एक खेत में गणेश-लक्ष्मी की छोटी प्रतिमा रख कर लाल झंडी लगा दी और पूजा अर्चना शुरू कर दी। खेत स्वामी ने सोमवार सुबह पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस में खलबली मच गई। खुटार और पुवायां से पुलिस और सीओ ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमाओं को हटवा दिया है। गांव के पूर्व प्रधान को पुलिस कोतवाली ले आई। पूछताछ के बाद प्रधान को छोड़ दिया गया।
गांव उमरिया निवासी अवतार सिंह का गांव बेहटा संवात से सटा हुआ खेत है। गांव के लोगों का चकरोड आदि को लेकर अवतार सिंह से कुछ विवाद चल रहा है। शनिवार रात गांव के कुछ लोगों ने अवतार सिंह के खेत के एक कोने में गणेश लक्ष्मी की छोटी मूर्ति, एक पत्थर और कुछ फोटो रखकर लाल झंडियां लगा दीं। रविवार को यहां पूजा अर्चना भी शुरू कर दी गई। अवतार सिंह को जानकारी हुई तो रविवार दिन भर गांव में पंचायत चलती रही, लेकिन पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह फिर पंचायत चली, लेकिन फैसला नहीं हो सका। इस बीच अवतार सिंह और गांव के कुछ अन्य लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस में खलबली मच गई। एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, सीओ संदीप सिंह, पुवायां के कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह, खुटार एसओ राहुल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने मौके से फोटो, गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा, झंडी आदि को हटवा दिया और बनाए गए चबूतरे को बराबर करा दिया। इस बीच जानकारी मिली कि खेत को पूर्व प्रधान रोशनलाल ने जोता था। पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई है। रोशनलाल ने बताया कि वह ट्रैक्टर लेकर निकल रहे थे। कुछ लोगों ने खेत में एक फेरा लगा देने को कहा, जिस पर उन्होंने एक फेरा लगा दिया। उनका किसी मामले से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
अवतार सिंह ने जोत रखी है सरकारी नाली और चकरोड
पुवायां। जिस खेत में मूर्तियां रख कर विवाद पैदा करने का प्रयास किया गया है, उसे खेत के स्वामी अवतार सिंह ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर खेत में मिला लिया है। पुलिस विवाद की जड़ तक पहुंचने के स्थान पर ऊपरी तौर पर मामले को शांत करने का प्रयास कर रही है। अवतार सिंह के खेत में बीच से सरकारी नाली निकली है। इसी खेत में एक तरफ चकरोड भी है, लेकिन अवतार सिंह ने नाली और चकरोड को अवैध तरीके से जोत कर खेत में मिला लिया है। कोतवाली में अवतार सिंह ने इस बात को स्वीकार भी किया है कि तीन वर्ष पहले उन्होंने नाली और चकरोड को जोत लिया था। अवतार सिंह के नाली और चकरोड पर कब्जा कर लेने के कारण ही गांव के कुछ लोग उनसे नाराजगी मानते हैं और इसको लेकर कई बार विवाद हो चुका है। चकरोड पर गांव के कुछ अन्य लोग भी काबिज हैं। खेत के कोने में मूर्तियां रखे जाने के पीछे मूल रूप से यही विवाद है, लेकिन पुलिस मूल विवाद पर ध्यान नहीं दे रही है। जिस कारण आगे भी विवाद होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
----------
गांव के कई लोग भी पहुंचे कोतवाली
पुवायां। गांव बेहटा के पूर्व प्रधान रोशनलाल वर्मा 15 वर्ष तक गांव के प्रधान रहे हैं। गांव के लोगों के बीच उनकी स्वच्छ और निर्विवाद व्यक्ति की छवि है। उन्हें कोतवाली लाए जाने की जानकारी पाकर गांव के तमाम लोग पुवायां पहुंचे और उन्हें निर्दोष बताया। पुलिस ने गांव के लोगों को आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व प्रधान ने स्वीकार किया है कि उन्होंने युवाओं के कहने पर ट्रैक्टर से अवतार सिंह के खेत में रविवार को एक फेरा लगा दिया था। मूर्तियां शनिवार रात ही रख दी गई थीं।


बयान.......
यूपी 100 के माध्यम से सूचना मिली थी। तत्काल थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से रखीं गईं मूर्तियां व चित्र हटवा दिए गए। मामला शांत है। खुराफात करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
संदीप सिंह, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed