फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नाजायज संबंधों में ममेरे भाई ने की थी महेश की हत्या

नाजायज संबंधों में ममेरे भाई ने की थी महेश की हत्या

Fri, 09 Mar 2018 07:48 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
नाजायज संबंधों में ममेरे भाई ने की थी महेश की हत्या
नाजायज संबंधों में ममेरे भाई ने की थी महेश की हत्या
विज्ञापन

हत्या की साजिश में महेश की पत्नी भी निकली शामिल
हत्या आरोपी ममेरा भाई और मृतक की पत्नी गिरफ्तार
फोटो-26
अमर उजाला ब्यूरो
मीरानपुर कटरा।
थाना क्षेत्र के गांव भुसोरी निवासी महेश शर्मा की हत्या उसी के ममेरे भाई ने नाजायज संबंधों के चलते की थी। पुलिस ने हत्या कांड का वर्क आउट कर आरोपी ममेरे भाई और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की है।
महेश शर्मा पुत्र छोटे लाल शर्मा 25 फरवरी को तिलहर चीनी मिल गया था। शाम को यहां से वापस लौट रहा था। रास्ते में गांव जौहाना के पास महेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई मुनेश ने गांव के ही सुधीर शर्मा पुत्र साधु प्रसाद शर्मा और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी केबी सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसपी देहात सुभाष चंद्र शाक्य और सीओ तिलहर मंगल सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीमों को लगाया। विवेचना के दौरान पाया गया कि सुधीर की नामजदगी गलत है। मामले में गहराई से हुई छानबीन और विवेचना में पता लगा कि महेश की हत्या उसके फुफेरे भाई गुड्डू निवासी भगतापुर थाना खुदागंज ने नाजायज संबंधों के चलते की है।
विज्ञापन

इसके बाद शक के आधार पर मृतक की पत्नी लक्ष्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ में घटना का खुलासा हो गया। गुड्डू शर्मा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसके लक्ष्मी से नाजायज संबंध थे। वह लक्ष्मी के साथ शादी करना चाहता था। इसमें महेश रोड़ा बन रहा था। उसके चलते उसने महेश की पत्नी लक्ष्मी के साथ मिलकर महेश की हत्या की योजना बनाई। 25 फरवरी को मौका मिलने पर उसने अपने रिश्तेदार भानू पुत्र गेंदन लाल निवासी नवादा थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत के साथ मिलकर गोली मारकर महेश की हत्या कर दी। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि गुड्डू शर्मा की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed