{"_id":"59db7d5e4f1c1b7a548b6745","slug":"111507556702-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने कहा, एक सप्ताह में खोलें डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईजी ने कहा, एक सप्ताह में खोलें डकैती
Updated Mon, 09 Oct 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। डॉ. विजेंद्र गुप्ता घर शनिवार दिनदहाड़े पड़ी डकैती की वारदात के तीसरे दिन आईजी एसके भगत तिलहर पहुुंचे। उन्होंनेे डॉक्टर से घटना के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उन्हें एक सप्ताह में घटना के खुलासे का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधीनस्थों से दो टूक कहा कि एक सप्ताह में डकैती का हर हाल में खुलासा कर लें। उधर, खुलासे में जुटीं टीमें संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही हैं। पुराने अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उनकी लोकेशन ली जा रही है। पुलिस ने डॉक्टर के कंपाउंर फहीम व अनिल सक्सेना और ड्राइवर रेयाज खान से भी घटना को लेकर पूछताछ की। खुलासे को तिलहर पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच व सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा के नेतृत्व में टीम लगाई गई है। एसपी केबी सिंह ने खुलासे को लगी पुलिस टीम से घटना पर अपडेट मांगा, लेकिन अब तक डकैतों का सुराग नहीं लगा है।
आईजी एसके भगत सोमवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे तिलहर पहुंचे। उन्होंने पहले एसपी केबी सिंह, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य से घटना के संबंध में जानकारी की, फिर वह सीधे डॉक्टर विजेंद्र गुप्ता के घर पहुंचे। उन्होंने बड़ी बारीकी से डॉक्टर के घर की हर उस लोकेशन को देखा जहां से बदमाश घुसे और वारदात को अंजाम देकर भागे। आईजी ने भी शक जाहिर किया है कि कहीं न कहीं डॉक्टर का परिचित इस घटना को अंजाम देने वाला हो सकता है। उन्होेंने एसपी केबी सिंह से कहा कि घटना का एक सप्ताह में वर्कआउट होना चाहिए। इस पर एसपी ने कहा कि वह खुद और एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य सहित लगभग 50 लोगों के साथ टीमें डकैती के खुलासे के लिए लगी हैं। उधर, डकैती के खुलासे को लगाई गईं टीमों ने कई संदिग्ध स्थानों पर पूरी रात छापामारी की और संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया, उनसे अभी पूछताछ की जा रही है।