फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुलिस चौकी के पास मंदिर से हजारों की चोरी

पुलिस चौकी के पास मंदिर से हजारों की चोरी

Mon, 09 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास मंदिर से हजारों की चोरी
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में अनजान पुलिस चौकी के पास शनिवार रात चोरों ने मंदिर से इंवर्टर, बैटरा आदि सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी सुबह मंदिर खोलने पर हुई। मामले की तहरीर मंदिर के पुजारी की ओर से दे दी गई है।
विज्ञापन

अंनजान चौकी के बराबर अंजनेश्वर हनुमतधाम मंदिर है, यहां हर रोज पूजा पाठ करने आते हैं और लोग मनौती मांगते हैं,जिनकी मनौती पूरी होती है वह चढ़ावा भी चढ़ाते हैं। शनिवार शाम की आरती के बाद देर रात में मंदिर के कपाट बंद करके पुजारी लक्ष्मण मिश्रा घर चले गए। इसी बीच रात में चोरों के बेल्चा लगाकर मंदिर के दरवाजे का कुंडा तोड़ दिया और यहां से एक बैटरी, इंवर्टर, एंप्लीफायर, आदि सामान चोरी कर ले गए। बेल्चा वहीं छोड़ गए। सुबह पांच बजे मंदिर के पुजारी साफ-सफाई और पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा पड़ा है और सामान गायब है। चोरी की जानकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता को दी गई। उन्होंने मामले की जानकारी एसपी केबी सिंह, सीओ सिटी सुमित शुक्ला और इंस्पेक्टर डीसी शर्मा को दी। मामले की तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने चोरों का सुराग लगाकर वारदात का जल्द पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed